प्यार एक खूबसूरत अहसास

दरअसल नुपुर और सुशांत मिले तो इंस्टाग्राम में थे , 

लेकिन प्यार पुराने जमानों वाला था। सुशांत जब भी अपने दोस्तो के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर करता सब हंसते थे,और कहते थे, प्यार और सोशल मीडिया में देख भाई सोशल मीडिया के प्यार में जरा भी भरोसा नही करना चाहिए।ये सुन सुशांत मुस्कुरा देता था ,और यही कहता था मेरी वाली अलग है ।
इसी बीच सुशांत का एक दोस्त अंकुश उसे बोलने लगा क्या मैं उसकी परीक्षा ले ,सकता हु दरअसल अंकुश ही वो लड़का था, जो सुशांत का हमेशा भला सोचता था ,उसे हमेशा डर रहता था की कही सुशांत गलत लड़की न चुने । 
फिर सुशांत ने कहा तुम जैसा चाहे वैसी परीक्षा ले लेना दोस्त ।
फिर अंकुश ने मुस्कुराते हुए कहा हां हां देख लेंगे।
फिर सुशांत ने नुपुर को बुलाया एक होटल में मिलने को बुलाया अंकुश भी उनके साथ था। 
फिर उन्होंने खाना ऑर्डर किया अंकुश ने सुशांत को कहा खाने का बिल तुम मत देना ,मैं नुपुर को बोलूंगा तब उन्होंने खाना खाने के बाद बिल नुपुर के हाथ में पकड़ा दिया नुपुर ने सुशांत को कहा मेरे पास पैसे नहीं है ,अंकुश मन ही मन हंसने लगा और कहने लगा मन ही मन लो दिख गया प्यार ,इसी बीच नुपुर बोली लेकिन पैसे नही है तो क्या हुआ मेरे पास मेरी स्कूटी को चाबी है वो छोड़ देते है,आके पैसे दे दूंगी ।फिर सुशांत खुश हुआ और अंकुश हैरान था वो पहला पड़ाव पार कर गई थी। फिर अंकुश ने नुपुर के सामने सुशांत को यह झूठ बोलने को कहा की मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ,क्या तुम मेरी कुछ मदद कर सकती हो नुपुर  इस पर नुपुर ने गले में पहन नेकलेस उतार रख दिया ,इस बार अंकुश के हाथ पैर थरथराने लगे उसके रोंगटे खड़े हो रहे थे ये सोचकर कि, सोशल मीडिया का प्यार इतना पवित्र और सच्चा कैसे है ।
फिर उसी समय  तेज रफ्तार आ रही गाड़ी अंकुश को टक्कर मारने वाला था की तभी सुशांत ने उसे बचा लिया, पर  सुशांत पूरी तरह घायल हो गया नुपुर और अंकुश दोनो पागल से हो गए ,की ये क्या हो गया । अब सुशांत पूरी तरह घायल था उसे कैसे भी करके हॉस्पिटल ले जाया गया । वहा डॉक्टर ने उसका खून बहुत बह जन के कारण खून का इंतजाम करने को कहा और लेफ्ट किडनी भी डैमेज हो गया था । खून तो  आसानी से मिल गया क्युकी ब्लड ग्रुप अंकुश का मैच हो गया,पर दिक्कत किडनी का था अगर किसी ka मैच भी हो जाए तो भी किडनी कोन देगा । अब सुशांत असहाय था।

नुपुर लगातार रोए जा रही थी ।इसी बीच डॉक्टर ने अंकुश और नुपुर का किडनी टेस्ट किया । नुपुर की किडनी मैच हुआ पर अंकुश का नही । अंकुश मन ही मन रोने लगा और सोचने लगा कि ये मतलबी लड़की कहा मेरे दोस्त को बचा पाएगी लेकिन नुपुर ने सुशांत को किडनी देने में हामी भरी , ये देख अंकुश खुशी के मारे रोने लगा और नुपुर के पाओ पड़ने लगा । नुपुर ने कहा यही तो प्यार के प्रति कर्तव्य है । ये देख अंकुश रोने लगा पछताने लगा  
उस दिन उसे अहसास हुआ कि ,प्यार चाहे सोशल मीडिया में हो या प्रत्यक्ष में हो प्यार को पहचानने और निभाने आना चाहिए । 
कलयुग में हुआ हर प्यार झूठा नही होता ज़माना भले ही कितना ही नया हो पर प्यार पुराने जमाने वाला हो सकता है । 


टिप्पणियाँ